पूरे साल नहीं होगी फूलों की कमी, हरा भरा रहेगा गार्डन, गमलें में लगाइए ये 5 फूल, महक जाएगा घर

On: February 5, 2026 1:49 PM
Follow Us:
पूरे साल खिलने वाले फूल

अगर आपको चाहिए कि घर में हमेशा कोई ना कोई फूल खिलता रहे, बगीचे में फूल ही फूल रहे, तो आइये आपको बताते हैं कौन से फूल लगाए-

पूरे साल खिलने वाले फूल

हर किसी को अपने घर में कुछ फूल लगाने चाहिए। जिससे मन को शांति होती है, हरा भरा देखकर आंखों को भी सुकून मिलता है, फूल पूजा पाठ में भी काम आते हैं, और कुछ फूल औषधि रूप से भी इस्तेमाल होते हैं। जिसमें यहां पर आपको कई फूलों के नाम बताने जा रहे हैं, जो कि हर घर में जरूर होने चाहिए। क्योंकि यह फूल अगर घर में लगे रहते हैं तो पूरे साल घर में फूलों की कमी नहीं होती है, तो आइये नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कुछ कुछ फूलों के बारे में जानते हैं।

  • गुड़हल का फूल- गुड़हल का फूल गमले में और जमीन पर दोनों जगह लगाया जा सकता है। गुड़हल कई वैरायटी के आते हैं कभी-कभी तो एक गुड़हल में दो तरह के फूल भी खिल जाते हैं। गुड़हल के फूल कई रंगों में भी देखने को मिलते हैं। कुछ छोटे आकार में होते हैं कुछ बड़े आकार में होते हैं। कम देखभाल में गुड़हल के फूल आसानी से लग जाते हैं, और आप किसी भी पेड़ से कटिंग लेकर उसे अपने घर में लगा सकते हैं, बस उसे समय पर पानी मिलता जाए। बीच-बीच में उसकी कटाई छटाई हो जाए और जैविक खाद उसमें डालकर ज्यादा फूल लिया जा सकता है।
  • बोगेनविलिया- अगर आपके घर में बाउंड्री है तो वहां पर पास में बोगेनविलिया लगा सकते हैं। गर्मियों में धुआंधार यह फूल खिलते हैं। अगर गर्मियों में फूलों की कमी हो जाती है तो यह फूल जितना ज्यादा धूप होता है जितनी ज्यादा गर्मी होती है उतने ज्यादा ही खिलते हैं। बोगेनविलिया भी कई रंगों में आते हैं। सर्दियों में भी यह फूल थोड़े बहुत खिलते हैं। लेकिन जैसे-जैसे सर्दी खत्म होती है जैसे कि इस समय फरवरी लगा हुआ है, अभी भी यह फूल खूब मात्रा में मिलते हैं, पूरी गर्मी है यह फूल मिलते हैं।

  • सदाबहार- सदाबहार फूल भी बहुत बढ़िया होता है। यह छोटा फूल होता है। बहुत कम देखभाल में आसानी से तैयार हो जाता है और खूब सारे फूल भी इसमें मिलते हैं। गुलाबी सफेद रंग का यह फूल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। इसे अगर खरीदना चाहते हैं तो ₹10 में सस्ते में मिल भी जाता हैं।
  • मोगरा का फूल- मोगरा भी घर में लगा सकते हैं, आसानी से तैयार हो जाता है। बीच-बीच में इसकी भी कटिंग करते रहे पानी देते रहे बस इसमें फूल आराम से खिलते हैं। इसमें सफेद रंग के खुश खूबसूरत सुगंधित फूल खिलते हैं, गुच्छो में फूल आते हैं, गर्मियों में भी यह खूब फूल खिलते हैं।
  • गुलाब का फूल- गुलाब की कई वैरायटी होती है, देसी वैरायटी भी आप लगा सकते हैं। कटिंग के द्वारा आसानी से तैयार हो जाता है। गुलाब सुगंधित फूल होता है। देसी वैरायटी भी बड़े-बड़े आकार में खिलता है बस आपको बीच-बीच में कटाई छटाई करना है, पुरानी गोबर की खाद मिट्टी में मिलानी है, समय पर पानी देना है, जहां पर बढ़िया धूप आती हो वहां पर पौधे को लगाना है।

यह भी पढ़े- आम के पेड़ों में हर साल लगेंगे फल, बौर की होगी बौछार, विशेषज्ञों के बताए उपाय यहां जानिए

और पढ़ें

मधुमक्खी के जहर की कीमत

जहर बेचकर लखपति बन सकते हैं किसान, एक किलो की कीमत 89 लाख रु, जाने मधुमक्खी पालन से कमाई का नया विकल्प

आम के पेड़ों में बौर फल न आने की समस्या

आम के पेड़ों में हर साल लगेंगे फल, बौर की होगी बौछार, विशेषज्ञों के बताए उपाय यहां जानिए

बागवानी में कोयला का इस्तेमाल

बागवानी में करें फ्री के कोयले का इस्तेमाल, देखें 3 जादू, खरपतवार नहीं उगेगा, मिट्टी को मिलेगा पोषण, जानिये कैसे

मोगरा के पौधे में डाले ₹5 की यह चीज

मोगरा का पौधा फूलों से लबालब भर जाएगा, ₹5 का सफेद टुकड़ा मिट्टी में डालें, माली का सीक्रेट नुस्खा है असरदार

जनवरी में गुड़हल में कौन सी खाद डालें

ठंड में गुड़हल में डालें यह खाद खिल खिलाकर उठेगा पौधा, फूलों की लग जाएगी लड़ी, जानिये जनवरी में गुड़हल में कौन सी खाद डालें

काली गाजर कैसे लगाएं

घर में उगाएं काली गाजर रोगों से रहे दूर, पड़ोसी भी देखे होंगे हक्के-बक्के, जाने काली गाजर कैसे लगाएं

Leave a Comment