बेल वर्गीय सब्जियों को लगाने के लिए विभाग द्वारा किसानों को अनुदान दिया जा रहा है साथ ही उन्नत बीज भी दिए जा रहे हैं।
बेल वर्गीय सब्जियों की खेती पर सब्सिडी
इस समय फरवरी में किसान जायद सीजन में कई तरह की बेल वर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं जैसे की लौकी, तुरई, तरबूज, खरबूज, खीरा, कद्दू इत्यादि जिनकी खेती के लिए उद्यान विभाग द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। दरअसल, यहां बात की जा रही है गोंडा जिले के किसानों के लिए, जहां पर उद्यान विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सब्सिडी देने का ऐलान किया है, जो कि सीधे किसानों के बैंक खाते में मिलेगा। इसके अलावा उन्हें सब्जी रखने के लिए कैरेट भी दिए जाएंगे, जो की फ्री में मिलेगा। तो आईए जानते हैं कितना अनुदान दिया जा रहा है।
जमीन के अनुसार मिलेगी सब्सिडी
सब्जी की खेती पर सब्सिडी जमीन के अनुसार दी जाएगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति और किसानों को 24000 रुपए मिलेंगे और यह भी बताया गया है कि अच्छी क्वालिटी के बीज भी मिलेंगे। जिससे उत्पादन भी ज्यादा मिलेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 0.2 हेक्टेयर से 0.4 हेक्टेयर तक की जमीन में किसान सब्जियों की खेती अनुदान लेकर कर सकते हैं।
बेल वाली सब्जियों की खेती के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी
किसान भाई अगर बेल वर्गीय सब्जियों की खेती के लिए इच्छुक है तो अनुदान ले सकते हैं। जिसमें आवेदन करने के लिए जमीन के कागज, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज की एक फोटो, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज होने चाहिए। जिसमें पंजीयन के लिए किसान डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन करेंगे। इसके लिए सीएससी सेंटर में जा सकते हैं। वहां पर दस्तावेज जमा कर सकते हैं, और पंजीयन कराकर फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े- मटके में लौकी की खेती से प्रति एकड़ 2 लाख रु से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं किसान, जानिये इस नवाचार के बारे में









