महिलाएं घर बैठे गोबर के उत्पाद बनाकर अच्छी कमाई कर सकती हैं। आइये जानते है कैसे शुरू करें, कौन सी सरकारी योजना है।
गोबर से महिलाएं कैसे हो रही आत्मनिर्भर
गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाए जा सकते हैं। जिनकी बाजार में अच्छी डिमांड भी है, और कीमत भी बढ़िया मिल जाती है। क्योंकि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता, ना ही किसी तरह का किसी को नुकसान पहुंचता है। जिसमें आपको बता दे की गाय के गोबर से कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जो की महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव कर रहे हैं।
जिसमें उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली अनुपमा सिंह, जो की महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर गाय के गोबर से उत्पाद बनाकर अच्छी कमाई कर रही है, तो आईए जानते हैं कैसे।
गाय के गोबर से क्या-क्या उत्पाद बनाए जा रहे हैं
गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। जिनके लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही कम ब्याज दर में ऋण भी मिला है। बता दे कि वह अकेले नहीं बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के साथ में मिलकर यह उत्पाद बनाती है। जिसमें वह गाय के गोबर से मूर्ति, अगरबत्ती, दीपक आदि चीज बनाती है। इसके अलावा दीवार, घड़ी, मोबाइल स्टैंड और चौकी बनाने का काम भी करती है।

इतना ही नहीं होली के लिए वह हर्बल गुलाल भी बनाते हैं। जिसकी अच्छी कीमत मिलती है। इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता जिसे त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को इस तरह के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की भी जानकारी इसके द्वारा दी जा रही है। जिससे वह बाजार में अच्छा प्रदर्शन दे पा रही हैं और इसी तरीके से महीने के 20000 और हर साल 2.5 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई इससे कर पा रही है। जिससे आर्थिक स्थिति इससे पहले से बेहतर है।











