बागवानी में करें फ्री के कोयले का इस्तेमाल, देखें 3 जादू, खरपतवार नहीं उगेगा, मिट्टी को मिलेगा पोषण, जानिये कैसे

On: February 1, 2026 5:06 PM
Follow Us:
बागवानी में कोयला का इस्तेमाल

बागवानी में लकड़ी के कोयले का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे 3 से अधिक फायदे मिलेंगे, आइये आपको बताते हैं कैसे।

बागवानी में कोयला का इस्तेमाल

सर्दियों में अगर आपने ठंड से बचने के लिए लकड़ी जलाई है तो अब उससे निकलने वाले कोयले का इस्तेमाल बागवानी में कर सकते हैं। अगर अपने घर पर गमले में पौधे लगाए हैं या जमीन पर पौधे लगाए हैं तो आप के लिए कोयला बहुत ज्यादा मददगार साबित होने जा रहा है। इसमें कोई खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा, तो आईए जानते हैं कोयला किस तरीके से बगीचे को फायदा देगा।

कोयला खरपतवार उगने से रोकेगा

कोयला खरपतवार उगने से रोकने में भी मदद करेगा। अगर आप जमीन के ऊपर कोयल के परत बिछा देते हैं तो खरपतवार कम उगेगी और इससे मिट्टी को भी कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही आपको बता दे कि यह नमी को भी रोकता है। जिससे फायदा भी होगा। इस तरह से कोयले को मल्च की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। मल्चिंग के लिए कोयला के अलावा अगर आप दूसरी फ्री की चीज का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पराली का इस्तेमाल कर सकते हैं, सूखे घास का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोयला मिट्टी को स्वस्थ कैसे रखेगा

कोयला मिट्टी को भी स्वस्थ रखता है। मिट्टी के उपजाऊपन को बढ़ाता है। कोयला यानी कि चारकोल इसमें सूक्ष्म जीवों को रहने का घर मिलता है। जिससे मिट्टी भी अच्छी होती है। वह सूक्ष्म जीव मिट्टी के लिए फायदेमंद होते हैं। उनके लिए कोयला एक घर का काम करता है, इसमें छोटे-छोटे छिद्रो होते हैं जो की मिट्टी को बनावट को सही करता है। इससे हवा और पानी पौधों की जड़ों तक पहुंचती है, तो इस तरीके से भी कोयला फायदेमंद है।

कोयला मिट्टी में नमी बनाकर रखेगा

कोयला मिट्टी में नमी बनाकर रखेगा। इससे पोषक तत्व मिट्टी को मिलेगी। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कि पौधों को लंबे समय तक मिलते रहेंगे। इसलिए भी कोयले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Leave a Comment