ट्रैक्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम सहित कई कृषि यंत्र पर 2 लाख 25 हजार रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, किसानों के लिए है बंपर ऑफर

On: February 1, 2026 3:01 PM
Follow Us:
किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

किसानों को कई कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी मिल रही है। जिससे वह बेहद सस्ते में किसानों को पड़ेंगे। आइये जानते हैं हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की योजना के बारे में।

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

मध्य प्रदेश के किसानों को इस समय कई कृषि यंत्र पर अनुदान दिया जा रहा है। जिससे खेती आसान होगी तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके किसान कम लागत में समय पर खेती कर पाएंगे। जिससे उत्पादन भी ज्यादा मिलेगा। जिसमें बता दे की हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कई कृषि यंत्र आते हैं, तो आईए जानते हैं कौन-कौन से कृषि यंत्रों पर अनुदान मिल रहा है।

किन कृषि यंत्रों पर अनुदान मिल रहा

किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित अनेकों कृषि यंत्र पर अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें 20 हॉर्स पावर की मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर, रेन गन, डीजल और विद्युत चालित पंप स्वचालित रीपर राइस ट्रांसप्लांटर रीपर कंबाइंड पोटैटो प्लांट स्प्रे पंप आदि पर किसान सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें किसानों को ट्रैक्टर पर 225000 तक सब्सिडी मिल रही है।

वही पावर टिलर पर 75000, स्प्रिंकलर पर ₹15000, रोटावेटर पर 80 हजार रुपए और स्प्रे पंप पर ₹8000 अनुदान दिया जा रहा है, जैसे बहुत कम खर्चे में किसान इन कृषि यंत्र को खरीद सकते हैं।

कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए आवेदन कहां करें

कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। उसके पश्चात एमपीएफएसटीएस के पोर्टल पर जैसे कृषि यंत्र पर अनुदान लेना चाहते हैं। उसके लिए आवेदन करना होगा फिर लॉटरी सिस्टम द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा और डीबीटी के द्वारा सब्सिडी किसानों के खाते में मिलेगी। आवेदन करने के लिए किसान के पास b1 खसरा, आधार कार्ड, जमीन के कागज, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

जिन किसानों के पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन है उन्हें 45% जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है उन्हें 55% अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें लक्ष्य की बात करें तो सागर के हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट में 6 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान जल्द से जल्द संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- बजट 2026 में पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेयरी-पोल्ट्री-फिशरीज के लिए पशु चिकित्सकों की बढ़ेगी संख्या

और पढ़ें

बजट 2026 में किसानों को क्या मिला

बजट 2026 में किसानों को मिली 3 बड़ी सौगात, यहां पढ़े बजट में किसानों के लिए क्या रहा खास

किसानों के लिए AI टूल

बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी

किसानों के लिए सुनहरा मौका, स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी, जानें लागत और कमाई का पूरा हिसाब

मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी

MP के किसानों को गेहूं का भाव 3 हजार रु प्रति क्विंटल तक मिलेगा, जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या दिए संकेत

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीजों पर 50% सब्सिडी दे रहे सरकार, बीज का खर्चा बचाये उत्पादन बढ़ाएं

मिशन मोड में होगी किसान रजिस्ट्री

फ्री में बनेगी किसान आईडी, मिलेगा 6 हजार रु, मिशन मोड में काम होगा, जिलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए पुरस्कार

Leave a Comment