मध्य प्रदेश में भी गेहूं की खरीदी MSP पर होती है, जिसमें किसानों को बढ़ा हुआ भाव देखने को मिल सकता है, आईए जानते हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा।
मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी
गेहूं की फसल तैयार हो रही है और जल्द ही सरकार इसकी MSP पर खरीदी करेगी। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इसके भाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। दरअसल, कृषक कल्याण वर्ष 2026 के कार्यक्रम भोपाल में फूल प्रदर्शनी के दौरान सरकार ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किये। जिसमें गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बात की। जिसमें उन्होंने भाव बढ़ने के बारे में कहा। जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।
गेहूं के भाव ₹3000 प्रति क्विंटल तक पहुंचेंगे
जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस समय गेहूं का भाव ₹2600 प्रति क्विंटल है। लेकिन आगे चलकर बढ़ाने की संभावना है। जिसमें यह माना जा रहा है कि 2026 में 2700 रुपए प्रति क्विंटल और 2030 तक ₹3000 प्रति क्विंटल तक लक्ष्य है। जिससे किसानों को समय के साथ भाव भी ज्यादा मिलते रहेंगे। लेकिन अभी इस बार भाव बढ़ने के कोई आधिकारिक निर्देश नहीं दिए गए हैं।
सीएम ने सोयाबीन किसानों पर भी बात की भावांतर राशि का भुगतान हुआ। सरकार ने कहा की खेती को लाभ का धंधा बनाया जा रहा है। जिससे MSP के किसानों को फायदा होगा। आईए जानते हैं मध्य प्रदेश के किसानों को कोदो-कुटकी का बोनस कब मिलेगा।
कोदो-कुटकी का बोनस कब मिलेगा
कोदो कुटकी की खेती करने वाले किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि फरवरी में कोदो-कुटकी के बोनस का वितरण किया जाएगा। इस तरह से कोदो-कुटकी जो की सेहत के लिए फायदेमंद है और एक पारंपरिक फसल है इसकी खेती को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। इससे आदिवासी और वनांचल क्षेत्र के किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। उन्हें अच्छा भाव मिल रहा है। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
यह भी पढ़े- गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीजों पर 50% सब्सिडी दे रहे सरकार, बीज का खर्चा बचाये उत्पादन बढ़ाएं










