किसान अगर 3 महीने में लाखों रुपए का मुनाफा किसी ऐसी फसल को लगाकर कमाना चाहते हैं, जिसकी कीमत अच्छी मिलती है, किसान अभी लगाएं यह फसल।
स्वीट कॉर्न की खेती
स्वीट कॉर्न जो की मक्का की एक वैरायटी है इसकी खेती आसानी से किसान अभी कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। कुछ किसान बताते हैं कि वह दो-तीन एकड़ की जमीन में स्वीट कॉर्न की खेती करके 3.50 लाख रुपए तक की कमाई कर आते हैं। क्योंकि स्वीट कॉर्न की डिमांड ज्यादा है। अच्छी कीमत भी मिल जाती है। स्वीट कॉर्न की डिमांड सड़क से लेकर बड़े-बड़े होटल रेस्टोरेंट कंपनियों में रहती है, जो कि किसानों से सीधे खरीद कर ले जाते हैं, और फ्रीज करके मार्केट में बेचते रहते हैं। आईए जानते हैं उत्पादन कितना मिलता है।
स्वीट कॉर्न का उत्पादन
स्वीट कॉर्न की खेती अगर सही तरीके से करें तो अच्छा उत्पादन किसान ले सकते हैं, जो किसान 3 एकड़ में स्वीट कॉर्न की खेती करते हैं उनको 40 से 50 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। जिसमें कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर स्वीट कॉर्न की खेती के लिए जलवायु अच्छी है समय पर खेती करते हैं तो उत्पादन अच्छा मिलता है। एक एकड़ में तीन से पांच टन तक भुट्टा प्राप्त किया जा सकता है।

स्वीट कॉर्न की खेती का समय
अगर आपके क्षेत्र में तापमान बढ़ने लगा है ज्यादा ठंडी नहीं है तो अभी स्वीट कॉर्न की खेती कर सकते हैं। लेकिन खेत की तैयारी करते समय कम से कम 10 से 15 दिन खेत की जुताई करने के बाद उसे छोड़ दे। मिट्टी को धूप लगने दे। जिससे खरपतवार कम होगी, रोग बीमारियां भी कम लगेंगे।
स्वीट कॉर्न की खेती के समय की बात करें तो खरीफ, रबी और जायद के सीजन में इसे लगाया जाता है। खरीफ में जून से जुलाई के बीच रबी में अक्टूबर नवंबर और फरवरी से मार्च के बीच यानी की गर्मी की शुरुआत में मतलब कि अब इसकी खेती कर सकते हैं। 60 से 75 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।









