राशन कार्ड के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है, अब डिजिटल फूड स्टांप की शुरुआत करने जा रही है, जिससे मोबाइल से ही काम होगा।
डिजिटल फूड स्टांप सिस्टम क्या है
राशन कार्ड के लाभार्थियों को अपना अंगूठा लगाकर राशन मिला करता था। लेकिन कुछ लाभार्थियों को समस्या आती थी। क्योंकि वह बुजुर्ग हो चुके थे या फिर काम करते-करते उनके हाथों की लकीरें घिस चुकी थी। जिससे उनका अंगूठा कभी-कभी काम नहीं करता था। जिसकी वजह से उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा था।
लेकिन अभी यह समस्या नहीं आएगी। सरकार डिजिटल फूड स्टांप सिस्टम लाने जा रही है। जिसमें मोबाइल के जरिए ही काम हो जाएगा। अंगूठा नहीं लगाना पड़ेगा। आपको डिजिटल फूड कूपन मिलेगा जो कि मोबाइल पर आएगा, यह डिजिटल वॉलेट में क्रेडिट होगा और फिर उसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इस कूपन का इस्तेमाल अनाज खरीदने के लिए ही किया जाएगा।
इन 3 जगह में शुरू होगा डिजिटल फूड स्टांप सिस्टम
डिजिटल फूड स्टांप सिस्टम तीन जगह में शुरू किया जा रहा है। दरअसल यह पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जा रहा है। अगर अच्छा रिस्पांस मिलता है तो बाद में अन्य जगहों में भी शुरू किया जा सकता है। जिसमें चंडीगढ़, गुजरात और पुडुचेरी का नाम आ रहा है। यहां पर स्मार्टफोन के जरिए राशन वितरण का काम होगा। मोबाइल फोन में जो डिजिटल फुट कूपन आएगा। वह कूपन आरबीआई द्वारा समर्थ एक डिजिटल वॉलेट में जमा किया जाएगा जो की महीने में एक निश्चित मात्रा में एक व्यक्ति को मिलेगा।
डिजिटल फूड कूपन कैसे काम करेगा
डिजिटल फूड कूपन का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह आपका फोन में ही रहेगा। जब राशन लेने जाएंगे तो दुकान के क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे। इसके बाद डिजिटल कूपन से वह कनेक्ट होकर आपके हिस्से का जो अनाज होगा वह आपको दिया जाएगा। यह क्लोज्ड डिजिटल इकोसिस्टम है। जिससे बायोमेट्रिक की समस्या खत्म हो रही है। जिनके उंगलियों में निशान नहीं थे, घिस चुके थे, उनके लिए यह अच्छी खबर है।











