किसान को प्राइवेट नौकरी से अच्छा पैकेज दे रहा खेती का यह फार्मूला, महीने का 1 लाख रु हो रहा शुद्ध मुनाफा, जानें कैसे

On: January 30, 2026 10:49 AM
Follow Us:
खेती का यह फार्मूला

खेती में अगर हर महीने पैसे कमाना चाहते हैं तो खेती का यह तरीका अपना लीजिये, आइये जानते हैं खेती का यह फार्मूला क्या है।

खेती से हर महीने लाखों रुपए कैसे कमाए

खेती का यह फार्मूला अपनाकर प्राइवेट नौकरी की तरह हर महीने अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। बस सही तरीका अपनाना होगा। जैसे कि आपको बता दे की वृंदावन में एक किसान है चंदन सिंह जो कि इस तरीके से खेती करते हैं कि उन्हें हर महीने 1.5 लाख रुपए की कमाई हो रही है जिसमें वह बताते हैं कि 50000 अगर वह खर्चा निकाल दे तो ₹100000 उन्हें शुद्ध मुनाफा हो रहा है। वह खुद तो कमाई रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

15 मजदूरों को वह मजदूरी दे रहे हैं। इस तरह से आप देख सकते हैं पूरे क्षेत्र में उनकी चर्चा हो रही है। क्योंकि वह खेती में इतना अच्छा काम कर रहे हैं।

कब से कर रहे खेती

खेती में भी समय के साथ-साथ तजुर्बा होता जाता है। नई-नई तकनीक का ज्ञान होता जाता है और कृषि वैज्ञानिकों के तरीको का इस्तेमाल करें तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जिसमें किसान बताते हैं कि वह 2011 से खेती कर रहे हैं जिससे उन्हें खेती का अच्छा तजुर्बा है। लेकिन उन्हें सरकार से भी मदद मिली। जिसके बाद खेती में और चार चांद लग गया तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

किसान को मिली सरकारी योजना की मदद

वह बताते हैं कि पहले वह सामान्य तरीके से खेती करते थे लेकिन जब सरकारी योजना का फायदा मिला तो वह पूरी विधि से सही तरीके से खेती करने लगे, और उनकी आमदनी बढ़ गई। दरअसल उन्होंने बागवानी मिशन योजना के तहत खेतों में नींबू के पौधे लगाए 2013 में, फिर उन्हें इससे अच्छा फायदा होने लगा। वह कहते हैं कि अंतरवर्ती खेती करते हैं। मतलब की इंटरक्रॉपिंग फार्मिंग करते हैं। जिसमें एक खेत में वह कई फसले लगाते हैं तो आइये आपको बताते हैं उन्होंने अपने खेत में कौन-कौन सी फसल लगाई हुई है।

अंतर्वती खेती कैसे करें किसान

किसान बताते हैं कि एक खेत में अगर कई फसले लगा ले तो अलग-अलग समय में कमाई होती रहती है। हर महीने कुछ ना कुछ वह बेंचते ही रहते हैं। जिसमें उन्होंने नींबू, प्याज, गेंदा के फूल और अमरुद एक साथ लगाया हुआ है। जिससे फूल बीच-बीच में लगे होने के कारण अच्छा उत्पादन में मिलता है, और फूल बेचकर वह कमाई भी कर लेते हैं। वह बताते हैं कि 10 एकड़ में उन्होंने नींबू लगाया है, 8 एकड़ में गोभी, चुकंदर और अन्य सब्जियां भी लगाई है।

साथ ही दो एकड़ की जमीन में अमरूद के पेड़ लगाए हुए हैं। वह बताते हैं कि गेंदा के फूल से उन्हें ₹60000 की कमाई हो गई थी। जिसे नींबू अमरूद के पेड़ की खेती में जो लागत आई थी उनकी देखभाल की तो वह खर्चा अलग निकल जाता है।

जिन किसानों के पास जमीन कम है वह एक ही जमीन में कई फसले लगा सकते हैं। इससे अलग-अलग समय में कोई ना कोई फसल तैयार होती रहेगी, और किसान कमाई करते रहेंगे।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को स्ट्रॉ रीपर पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, सिर्फ चंद दिन है मौका

Leave a Comment