पशुपालन के लिए जब चाहे इस कार्ड से पैसा निकाले, गाय-भैंस-भेड़-बकरी-मुर्गी के लिए ₹5 लाख तक एक किसान को मिलता है

On: February 1, 2026 4:41 PM
Follow Us:
पशु किसान क्रेडिट कार्ड

पशुपालन के लिए पैसा चाहिए तो आइये आपको बताते हैं पशु किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में, जिससे जरूरत पड़ने पर लाभ मिलेगा।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड

पशुपालन के लिए कई तरह के खर्चे लगते हैं, जिसमें अगर गाय, भैंस, भेड़, बकरी, या मुर्गी का पालन करते हैं तो आपके लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। यह एक सरकारी योजना है। जिसके तहत पशुपालन के लिए बेहद कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। यह एटीएम कार्ड की तरह ही होता है। जिससे आप जरूर के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं, और फिर उसे चुकाना भी होता है। लेकिन अगर पशु अचानक से बीमार हो जाते हैं, या आप पशुपालन के व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं।

ज्यादा पशु खरीदना चाहते हैं, ऐसे में आपको किसी जमीदार से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है। आप सरकार से पैसा ले सकते हैं। इसके लिए किसी के आगे हाथ नहीं जोड़ना पड़ेगा और ना ही बहुत ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा, तो आइये जानते हैं ब्याज पर कितने सब्सिडी मिलती है, और पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है, कौन-कौन इसके लिए पात्र।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड कौन-कौन बनवा सकते हैं

पशु किसान क्रेडिट कार्ड वह सभी लोग बनवा सकते हैं, जो की डेयरी व्यवसाय से जुड़े हो, भेड़ या बकरी का पालन करते हैं, मछली का पालन करते हैं, मुर्गी का पालन करते हैं, गाय भैंस का पालन करते हैं, तो वह लोग पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं, और जब चाहे जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं। जिसमें भैंस के लिए 60250, गाय के लिए 40083 रुपए, मुर्गी के लिए 720 रुपए, बकरी भेड़ के लिए 463 रुपए प्रति पशु तक लोन मिलता है। जिसमें अधिकतम 5 लाख रुपए तक लोन एक व्यक्ति ले सकते हैं।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड में ब्याज पर सब्सिडी

अगर पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और लोन ले लेते हैं उसके बाद बता दे की ब्याज दर पर भी सब्सिडी मिलती है। लोन पर ब्याज 7% सालाना लागत है। लेकिन अगर समय पर किसान चुका देते हैं तो ब्याज पर सब्सिडी मिलती है, जो कि समय पर किस्त चुकाने पर 3% ब्याज पर सब्सिडी मिलती है। इस तरह से सिर्फ चार प्रतिशत किसान को चुकाना पड़ता है।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं

पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप सरकारी बैंक केसीसी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए सरकारी बैंक शाखा में जाना होगा या फिर बैंक की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके जमा कर सकते हैं। 15 दिन में कार्ड बन जाता है, कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेजों की बात करें तो आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागज, पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।

यह भी पढ़े-किसानों के लिए सुनहरा मौका, स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी, जानें लागत और कमाई का पूरा हिसाब

और पढ़ें

बजट 2026 में डेयरी-पोल्ट्री-फिशरीज

बजट 2026 में पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेयरी-पोल्ट्री-फिशरीज के लिए पशु चिकित्सकों की बढ़ेगी संख्या

मैग्नेटिक बेल कॉलर

गाय-भैंस की जान बचाएगी ₹80 की चीज, यह देसी आविष्कार पशुओं को लोहा निगलने से रोकेगा और सांपों से बचाएगा

मुर्रा नस्ल की भैंस पर अनुदान

MP में 15 पशुपालकों को 30 मुर्रा भैंस बांटी गई, इस सरकारी योजना से मिली अनुदान पर पसंदीदा भैंस

गोचर एवं चारागाह भूमि पर चारे का उत्पादन

पशुपालकों की हरे चारे की समस्या पर लगा ब्रेक, 35 हजार हेक्टेयर में होगी चारे की खेती, रोजगार के नए अवसर

दूध का कारोबार

दूध का कारोबार आसमान छूएगा, इन 2 नस्लों की भैंस का करें पालन, जानिए भैंस खरीदते समय धोखा से कैसे बचे

गोवंश के लिए उत्तर प्रदेश में मिलने वाली सुविधाएं

गायों की होगी 24 घंटे मॉनिटरिंग, कोट, तिरपाल और मिलेगी उपचार की सुविधा, सर्दी से बचाने के लिए सीएम ने लिया यह फैसला

Leave a Comment