यहां पर एक ऐसा किसान का जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिसे वह खुद बना सकते हैं और उससे कई तरह के काम कर सकते हैं जिससे मजदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किसान का जुगाड़
खेती में कई तरह के काम होते हैं जिनके लिए मजदूरों की जरूरत पड़ती है। जिससे खर्च बढ़ जाता है लेकिन अगर किसान चाहे तो जुगाड़ करके खुद अकेले पूरा काम कम समय में बिना मेहनत के भी कर सकते हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के किसान हैं रविंद्र सरकार जो की कृष्णा नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह फूल, सब्जी, अनाज, गन्ना की तरह की कई चीजों की खेती करते हैं।
जिसमें वह बताते हैं कि पहले मजदूर को रखना पड़ता था जिससे बहुत ज्यादा लागत आती थी। लेकिन अब वह कृषि यंत्र खुद बना लेते हैं और उनसे खेती के कई काम अकेले ही कर लेते हैं। मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ती और मेहनत भी नहीं आती हैं।
जुताई-बुवाई और खरपतवार के लिए एक यंत्र
किसान जुताई, बुवाई, खरपतवार निकालने के लिए एक यंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद बनाया है। जैसे कि आप तस्वीरों में देख पा रहे हैं। इससे वह खेत की जुताई, बुवाई और घास निकालने का काम करते हैं। इसमें वह तीन से पांच ब्लड भी लगा लेते हैं। इसे बनाने के लिए ₹1500 उन्होंने खर्च किया है।

वह बताते हैं कि 1 दिन में एक बीघा में इससे वह काम कर पाते हैं, वह भी बिना मेहनत के। इसके अलावा उन्होंने एक और यंत्र बनाया है जो कि सिर्फ ₹400 का है आइये उसके बारे में बताते हैं।
खरपतवार निकालने, मिट्टी को भुरभुरा करने के लिए कृषि यंत्र
खरपतवार को निकालने मिट्टी को पलटने के लिए वह दूसरे यंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं जैसा कि आप तस्वीरों में नीचे देख पा रहे होंगे। इससे मिट्टी भुरभुरी होती है, खरपतवार भी निकल जाते हैं, इसे चलाना भी आसान है।

किसान बताते हैं कि यह हल्का भी है। इसे उन्होंने ₹400 में पूरा बना दिया है। बाजार में यह महंगा पड़ता है। लेकिन उन्होंने घर पर बनाया है। इसमें लोहे के धारदार ब्लेड और लकड़ी का इस्तेमाल उन्होंने किया है।
यह भी पढ़े- Agriculture Scheme: किसानों को ₹4000 प्रति एकड़ और खेती की ट्रेनिंग देगी सरकार, खाद का खर्चा बचाना है तो जानिए क्या है यह योजना








