Nursery subsidy: राज्य सरकार नर्सरी पर 50% सब्सिडी दे रही है जिससे बहुत कम खर्चे में खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
नर्सरी पर सब्सिडी
खेती किसानी से जुड़ा व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। अपना खुद का व्यवसाय कम खर्चे में शुरू करने का, अगर पौधे लगाने का शौक है तो नर्सरी से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह भी है कि जो बेरोजगार है और अपने क्षेत्र में नर्सरी खोलना चाहते हैं तो उन्हें मौका मिले, खर्चा आधा सरकार उठा रही है, यह योजना बिहार राज्य सरकार की है। जिस पर कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत नर्सरी बनाने के लिए सरकार 50% सब्सिडी दे रही है।
कृषि वानिकी योजना
कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में नर्सरी बनाने के लिए विभाग की तरफ से 50% अनुदान दिया जाता है। जिसमें आधा हेक्टेयर जमीन में छोटी सी नर्सरी की इकाई लगाते हैं तो लागत 10 लाख रुपए आता है। ऐसे में सरकार से पर ₹500000 अनुदान के तौर पर मिल जाते हैं। वहीं अगर पहले से नर्सरी बनी हुई है और उसमें कृषि वानिकी पौधे उत्पादन इकाई लगाते हैं तो 5 लाख की लागत में सरकार 2.50 लाख रुपए अनुदान देगी, मतलब की आधा खर्चा हर हाल में सरकार की तरफ से मिलेगा।
नर्सरी पर अनुदान कैसे पाएं
अगर बिहार के निवासी हैं, नर्सरी के लिए अनुदान लेना चाहते हैं, निजी क्षेत्र में नर्सरी शुरू करना चाहते हैं तो बता दे की horticulture.bihar.gov.in पर या फिर बिहार कृषि ऐप के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं तो जाति प्रमाण पत्र भी यहां पर लगाना होगा। सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र नहीं देना पड़ेगा।
साथ ही इस योजना का फायदा लेते समय आपको जहां पर नर्सरी की स्थापना करना चाह रहे हैं वहां की पहले और बाद की फोटो लेनी होगी। जिओ टैग सेल्फी और स्थल जांच प्रमाण पत्र जिले के उद्दान कार्यालय में जमा करना होगा। इस तरह से योजना का फायदा उठा पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उद्दान विभाग में संपर्क कर सकते हैं, धन्यवाद।










