अगर हरी सब्जियां लगाने का शौक है तो आइये एक ऐसी सब्जी की जानकारी देते हैं जिसे एक बार लगाने के बाद 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है।
पुतमा सब्जी की खासियत
सब्जी की खेती में फायदा तो है, इसमें समय और लागत भी कम लगती है, उत्पादन अच्छा मिलता है, जिससे कमाई भी बढ़िया हो जाती है। लेकिन कोई भी सब्जी किसानों को साल भर तक उत्पादन ही देती है, लेकिन यहां पर आपको एक ऐसी सब्जी की जानकारी दे रहे हैं जिसे एक बार लगाकर 25 से 30 साल तक उत्पादन प्राप्त कर पा सकते हैं।
इसे पुतमा की सब्जी कहा जाता है। पुतमा की सब्जी की खासियत सिर्फ यही नहीं की है लंबे समय तक उत्पादन देती है, बल्कि इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है, इससे सब्जी बनाई जाती है। सर्दियों में यह अच्छा उत्पादन दे रही है। जिससे आज इसकी चर्चा करने जा रहे हैं, तो आइये जानते हैं यह किस तरह की होती है।
पुतमा सब्जी कैसी होती है
पुतमा का पेड़ बैगन के पेड़ की तरह ही दिखाई दे रहा है। इसमें हल्के कांटे भी होते हैं, और सब्जी बेर की तरह छोटी-छोटी गोलाकार में दिखाई देती है। इसे काटकर मटर की तरह इसकी सब्जी बनाई जाती है। जिसमें सभी तरह के गरम मसाले, प्याज इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है। किसी त्योहार या फिर घर पर मेहमान आने पर इसकी सब्जी लोग अक्सर बनाते हैं। आईए जानते हैं इस सब्जी की खेती इस समय कहां हो रही है।
पुतमा सब्जी कहां उगाई जाती है
पुतमा सब्जी को दुर्लभ सब्जी माना जाता है। इस इस समय झारखंड रांची के ग्रामीण क्षेत्र में देखा जा सकता है। लोग इसे घर के आसपास लगाते हैं। इसे लगाने के लिए इसकी डाली का इस्तेमाल किया जाता है। कटिंग के द्वारा आप इसे लगा सकते हैं। यह स्वादिष्ट सब्जी होती है।
इसे बारहमासी सब्जी भी कहा जाता है। क्योंकि लंबे समय तक पूरे साल उत्पादन इससे मिलता है। इसे लगाने के बाद बस कीट रोग से इसे बचाना पड़ता है। जिसके लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है। बाकी इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है।









