MP में सीएम किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही उनके खाते में ₹2000 आएंगे, तो आईए जानते हैं 14वीं किस्त पर क्या अपडेट है।
सीएम किसान कल्याण योजना
सीएम किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसानों को ₹6000 की सहायता सालाना दी जाती है। जिसमें ₹2000 की तीन किस्ते किसानों को मिलती हैं। इसके अलावा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 मिलते हैं।
इस तरह किसानों के खाते में हर साल ₹12000 आता है। जिससे खेती के खर्चे किसान उठा पाते हैं। खाद, बीज, पानी आदि का खर्च इससे आसान हो जाता है। जिसमें मध्य प्रदेश के किसानों को14वीं किस्त का इंतजार है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
सीएम किसान कल्याण की 14वीं किस्त
सीएम किसान कल्याण के 14वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं जिसमें अपडेट यह है कि फरवरी में किसानों को अगली किस्त मिल सकती है। दरअसल जिस पैटर्न में सरकार किसानों को पैसा देती है। उसके हिसाब से देखा जाए तो फरवरी 2026 में 14वीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है। लेकिन इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करवाने होंगे तो आइये उसके बारे में जानते हैं।
सीएम किसान कल्याण योजना के लाभार्थी करें यह काम
सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा ना कट जाए, इसके लिए किसानों को आधार सीडिंग, DBT इनेबल्ड अकाउंट, भूमि सत्यापन, ई केवाईसी जैसे काम पूरे करवा लेना चाहिए। जिसमें आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना चाहिए। डीबीटी एक्टिव होना चाहिए। भूमि सत्यापन का काम भी करवा लेना चाहिए। अगर केवाईसी नहीं होती है तो भी उनके पैसे अटक सकते हैं। इस लिए किसानों के लिए यह जरुरी है।










