MP के किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली में 55% तक सब्सिडी मिल रही है जिससे खर्च आधा कमाई ज्यादाहोगी
ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के लाभ
किसान अगर सिंचाई करते समय पानी की बचत करना चाहते हैं, कम पानी में भी अच्छा उत्पादन लेना चाहते हैं, तथा समय की बचत करना चाहते हैं तो ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली को अपना सकते हैं। ड्रिप का इस्तेमाल वह किसान करते हैं जो की सब्जी फल आदि की खेती करते हैं और स्प्रिंकलर के इस्तेमाल दलहन, तिलहन जैसी फसलों की खेती करने वाले किसान कर सकते हैं। ड्रिप का इस्तेमाल करने पर पौधों में बूंद बूंद पानी जाता है जितनी जरूरत होती है उतना ही पानी जाता है।
सिंचाई के लिए आपको मजदूर नहीं लगाने पड़ेंगे, ना खेत में जाकर पानी काटना पड़ेगा, बस बटन दबाना है और सभी पौधों में जरुरत के अनुसार पानी चला जाएगा। इससे उत्पादन भी अच्छा मिलता है, 30% तक उत्पादन में बढ़ोतरी होती है, और 70% तक पानी की बचत होती है, पानी की बर्बादी नहीं होती।
MP के किसानों को सिंचाई यंत्रों पर अनुदान
जिसमें MP के किसानों को सिंचाई यंत्रों पर 45 से 55% तक अनुदान दिया जा रहा है। जिससे ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का फायदा बेहद कम खर्चे में किसान उठा सकते हैं। बता दे कि वह किसान जो की सामान्य वर्ग की श्रेणी में आते हैं, उन्हें 45% तक अनुदान दिया जाता है, जबकि लघु, सीमांत, महिला, एसटी, एससी वर्ग के किसानों को 55% तक सब्सिडी दी जा रही है।
सिंचाई यंत्र पर सब्सिडी कैसे मिलेगी
किसान भाइयों सिंचाई यंत्र पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। एमपी के सीधी जिले के कृषि विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है कि किसान ऑनलाइन पंजीयन करके योजना का फायदा उठा सकते हैं।
dbt.mpdage.org पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं या फिर नजदीकी उद्दानिकी आधिकारिक कार्यालय के पास जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपके पास अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और खतौनी के साथ-साथ बैंक पासबुक का विवरण भी होना चाहिए उनके फोटो कॉपी कराकर दस्तावेज जमा कर सकते है।










