किसान फल की खेती करके अपने आमदनी में चार चांद लगाना चाहते हैं तो इस 5 दिन के व्यावसायिक फल उत्पादन का प्रशिक्षण ले सकते हैं जो की निशुल्क है।
व्यावसायिक फल उत्पादन का प्रशिक्षण
फल की खेती में किसानों को मुनाफा तो है लेकिन अगर सही जानकारी नहीं होती तो किसानों को नुकसान भी हो जाता है। इसलिए किसानों को सरकार की तरफ से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे फल की खेती की जानकारी हो, व्यावसायिक तरीके से खेती करके किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सके। फल की खेती अगर सही तरीके से किसान कर लें तो कम जमीन में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
एक बार की लागत में लंबे समय तक किसान मुनाफा कमा सकते हैं। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के द्वारा किसानों को व्यवसायिक फल उत्पादन के लिए 5 दिन मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तो आईए जानते हैं यह कब से कब तक होगा इसमें क्या-क्या जानकारी मिलेगी।
व्यावसायिक फल उत्पादन का प्रशिक्षण कब से कब तक
व्यावसायिक फल उत्पादन का प्रशिक्षण 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक होगा। जो की 5 दिन तक चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फलों की खेती से जुड़ी कई तरह की जानकारी मिलेगी। जैसे कि पौधे किस विधि से लगाएं, उनकी देखभाल कैसे करें, कीट रोग से कैसे बचाएं, कौन सी खाद कब डालें, पानी कब दे, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें, यह सभी जानकारी मिलेगी।
अगर आप पपीता, आम, अमरूद, नींबू जैसे फलों की खेती करना चाहते हैं तो यहां पर आपको इन सभी फलों की जानकारी दी जाएगी। जिससे फल की खेती में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे।
मुफ्त प्रशिक्षण लेने के लिए किसान यहां करें संपर्क
अगर किसान मुफ्त प्रशिक्षण लेते हैं तो फल की खेती की जानकारी बिना किसी खर्चे के मिल जाएगी। जिसमें आपको बता दे की कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा परिषद में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें कुल 25 किसानों को फायदा मिलेगा। योजना का फायदा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस योजना से जुड़ी जानकारी के लिए 7905646870 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर में जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।










