फरवरी में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कौन सी सब्जियां देंगी-
फरवरी के लिए 2 मुनाफेदार सब्जियां
नमस्कार किसान भाइयों, यहां आपको दो सब्जियों की खेती की जानकारी देने जा रहे हैं। जिसमें बताएंगे किन सब्जियों को लगाना क्यों फायदेमंद है, और उनकी कौन सी वेराइटी अच्छी है, फरवरी में आप इनकी खेती करके कैसे मुनाफा कमा सकते हैं-
हरा धनिया की खेती
फरवरी में बेहद कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा किसान कमाना चाहते हैं तो हरे धनिया की खेती कर सकते हैं। क्योंकि हरे धनिया की डिमांड गर्मियों में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, और उसकी कीमत भी बहुत अच्छी मिलती है। इस समय किसान अगर हरी धनिया की खेती सही तरीके से कर लेते हैं तो अच्छा उत्पादन मिल सकता है, साथ ही मंडी में बढ़िया भाव भी। बताया जाता है कि 70 से ₹80 किलो तक इसका भाव किसानों को मिल सकता है। इसलिए किसानों के लिए यह मुनाफे का सौदा है। धारा धनिया की खेती में खर्च भी कम आता है।
बढ़िया वैरायटी की बात कर तो नामधारी की सुरभि, नामधारी की भूमि, ईस्ट वेस्ट कि रमेश, जैसी वैरायटी लगा सकते हैं। बीज भंडार में और ऑनलाइन भी हरा धनिया के बढ़िया बीज मिल जाते हैं। हरा धनिया की फसल छोटी अवधि की होती है। इस समय लगने पर 35 से 40 दिन में उत्पादन मिलने लगता है।
टमाटर की खेती
दूसरे नंबर पर इस समय आप टमाटर की खेती कर सकते हैं। वैसे तो टमाटर को साल में दो से तीन बार किसानों को लगाना चाहिए। क्योंकि अगर कभी-कभी कीमत गिर जाती है तो दूसरे सीजन में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। टमाटर एक ऐसी फसल है जो साल में एक आक बार तो ₹100 का भाव भी पार कर देती है। लेकिन उत्पादन की खेती में किसानों को इतना ज्यादा मिलता है की 10 से ₹12 किलो भी कीमत मिले तो भी 2 से ₹300000 इससे कमा सकते हैं।
टमाटर की खेती अगर अच्छे तरीके से करें तो 300 से लेकर 600 क्विंटल तक उत्पादन चला जाता है। लेकिन 200-300 क्विंटल उत्पादन लेना भी आसान है टमाटर की फसल में। टमाटर में खर्च तो है लेकिन प्रॉफिट भी ज्यादा है। टमाटर के इस समय किसान रोपाई भी कर सकते हैं या फिर नर्सरी भी तैयार कर सकते हैं। जैसा खेत खाली हो उस हिसाब से टमाटर की रोपाई कर सकते हैं। टमाटर की बढ़िया वैरायटी की बात कर तो सिंजेंटा की हिमसोना, साहू और सेमिनस की अंशुल, अभिलाष और सक्षम बढ़िया वैरायटी मानी जाती है।
यह भी पढ़े-किसानों को बांस के पौधे लगाने पर 60 हजार रु दे रही सरकार, बंजर जमीन में हरा सोना है यह फसल









