दाल की खेती करने वाले किसानों को फसल का उचित दाम मिलेगा, गिरते भाव से नहीं होगा नुकसान। दाल किसानों से सरकारी करेगी खरीदी।
दाल की फसल MSP पर खरीदेगी सरकार
दाल जो सेहत के लिए फायदेमंद है, बाजार में डिमांड में है, कई जगह में तो हर दिन दाल का सेवन किया जाता है। इसलिए दाल की खेती में किसानों को फायदा है। लेकिन जब बाजार में कीमत गिर जाती है, तो किसानों का नुकसान हो जाता है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि सरकार किसानों से दाल खरीदेगी। जिसमें तेलंगाना सरकार को केंद्र से 1.71 लाख टन दाल खरीदी की अनुमति मिली है। जिससे न्यूनतम समर्थन मूल्य मतलब की MSP पर दाल की खरीदी होगी।
दाल की MSP कितनी मिलेगी
तेलंगाना के किसानों को दाल की बिक्री कम रेट में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार MSP पर दाल की खरीदी करेगी। जिसमें बताया जा रहा है कि ₹8000 दाल फसल का मूल्य निर्धारित है। जिसमें बताया जा रहा है कि 2.02 लाख हेक्टेयर जमीन में दाल की खेती हुई है। बताया गया है की 82 खरीदी केन्द्रो में से 13 खरीद केंद्र इस समय चल रहे हैं। जिसमें से कई किसानों ने दाल की बिक्री करी है।
तुअर के गिरते भाव के बीच सरकार का फैसला
अरहर के भाव लगातार गिर रहे थे, जिसमें तुअर के भाव 6900 से 7200 प्रति क्विंटल इस समय चल रहे है। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का भी कहना है कि जनवरी-फरवरी में किसानों को बाजार में अरहर की यही कीमत मिलेगी। इसलिए सरकार ने तुवर दाल के खरीदी का फैसला लिया है।
जिसमें बताया जा रहा है कि पिछले साल 8022 रुपए प्रति क्विंटल दाल की कीमत थी लेकिन इस साल 2025 में अक्टूबर महीने में दाल की कीमत 6441 रुपए रही हैं। किसानों से 26 मार्च 2026 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य का पर दाल की खरीदी होगी।
यह भी पढ़े- मशरूम की खेती के लिए 90% सब्सिडी दे रही सरकार, इस गोल्डन चांस का उठाएं फायदा, जानिए कहां करें आवेदन










