किसान अपने हाथ से करेंगे फसल की गिरदावरी, मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप, पटवारी के पीछे भागने की जरूरत नहीं

On: January 16, 2026 11:46 AM
Follow Us:
किसान मोबाइल से फसल की गिरदावरी कैसे करेंगे

राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए फसल की गिरदावरी का काम उनके हाथों से पूरा करने का फैसला लिया है जिसमें मोबाइल में ऐप डाउनलोड करके काम कर पाएंगे।

किसान मोबाइल से फसल की गिरदावरी कैसे करेंगे

किसानों की सुविधा के लिए सरकार कई तरह के फैसले लेती है। जिसमें इस समय राजस्थान के करौली जिले के किसानों को फसल की गिरदावरी का काम मोबाइल से करने का मौका मिला है । गिरदावरी के लिए पटवारी के पीछे किसानों को भागना पड़ता था, कभी-कभी जानकारी गलत भी दर्ज होती थी और इसमें समय भी अधिक लगता था। लेकिन किसान अब खुद फसल की गिरदावरी का काम अपने फोन के जरिए कर पाएंगे।

बता दे कि रबी फसल के गिरदावरी मोबाइल फोन से कर पाएंगे किसान। जिसमें खेत, खसरा नंबर और जो फसल लगाई है उसकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेंगे, तो किसान भाइयों आइये जानते हैं कौन सा ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना है।

राज किसान गिरदावरी ऐप

इस ऐप का नाम है राज किसान गिरदावरी है जो किसानों को अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। जहां से उसे वह डाउनलोड करके उससे अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं। जिसमें जन आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। उसके बाद अपने खेत की जानकारी दर्ज करनी होगी, खसरा नंबर डालना होगा और वही की फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी।

सभी जानकारी सही तरीके से सही-सही भरकर किसान कुछ मिनट में गिरदावरी कर लेंगे। इससे पटवारी को नहीं बुलाना पड़ेगा और सरकारी योजनाओं का फायदा किसानों को सीधा मिलेगा।

फसल की गिरदावरी का समय कब तक है

किसानों को समय का भी ध्यान रखना है। बता दे कि रबी फसल के गिरदावरी का काम 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है, जो की 5 मार्च 2026 तक चलेगा। इस तरह से किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की सुविधा मिल रही है। जिससे किसान जल्द से जल्द काम पूरा कर ले। राजस्थान के किसानों के लिए यह बढ़िया सुविधा है, और यहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस भी बताया हुआ है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिलेगा 5 हजार रु तक पुरस्कार, इस प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में हो शामिल, निःशुल्क पंजीयन

और पढ़ें

बजट 2026 में किसानों को क्या मिला

बजट 2026 में किसानों को मिली 3 बड़ी सौगात, यहां पढ़े बजट में किसानों के लिए क्या रहा खास

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

ट्रैक्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम सहित कई कृषि यंत्र पर 2 लाख 25 हजार रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, किसानों के लिए है बंपर ऑफर

किसानों के लिए AI टूल

बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी

किसानों के लिए सुनहरा मौका, स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी, जानें लागत और कमाई का पूरा हिसाब

मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी

MP के किसानों को गेहूं का भाव 3 हजार रु प्रति क्विंटल तक मिलेगा, जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या दिए संकेत

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीजों पर 50% सब्सिडी दे रहे सरकार, बीज का खर्चा बचाये उत्पादन बढ़ाएं

Leave a Comment