फ्री में पौधा दिया जा रहा है, साथ ही पौधे लगाने, उसकी देखभाल करने के पैसे भी दिए जा रहे हैं, तो आइये बताते हैं वन विभाग की स्कीम क्या है।
हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट
वन विभाग की स्कीम हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट के तहत राज्य के किसानों को फ्री में पौधा दिया जाता है। साथ ही उसे लगने उसकी देखभाल करने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं, और यह राशि आने वाले समय में बढ़ती ही जाएगी। यानी की समय के साथ पैसे भी ज्यादा मिलेंगे। पौधे लगाने के कई फायदे हैं, जैसे कि वायु प्रदूषण कम होता है, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को नियंत्रित किया जा सकता है।
इसलिए सरकार चाहती है कि सभी अपनी जमीन पर पौधे लगाए, योजना का फायदा लेने के लिए आपको अपने निजी जमीन में पौधे लगाने हैं, अगर आपके पास खाली जमीन पड़ी हुई है तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, आईए जानते हैं कितना पैसा मिलता है।
हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट में पेड़ लगाने का कितना पैसा मिलता है
हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें पेड़ लगाने के लिए मुफ्त में पौधा दिया जाता है। फिर पौधा लगाने पर एक पौधे का ₹20 मिलता है। अगर वह पौधा सही तरीके से लग जाता है, जीवित रहता है तो फिर ₹30 और मिलता है। इसके बाद 5 साल तक अगर उसकी सही से देखभाल होती है तो फिर ₹2000 और मिलते हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि समय के साथ जैसे पौधों की संख्या रहेगी उस हिसाब से पैसे और ज्यादा मिलते रहेंगे।
किन पेड़ों को लगाने पर पैसा मिलेगा
इस योजना के तहत पौधे लगाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया कि फलदार पौधे के अलावा वन एवं इमारती पौधे लगा सकते हैं। जैसे की चीड़, कचनार, देवदार, टाली जैसे पेड़ लगा सकते हैं। इमारती लकड़ी देने वाले पौधे इनमें आते हैं। जिन जगहों में जैसी जलवायु होगी उसके अनुसार पौधों का चयन कर सकते हैं।
इस योजना का फायदा मानसून सीजन में दिया जाएगा, जब पौधे लगाए जाते हैं तो जिन लोगों के पास जमीन खाली है, पौधारोपण करना चाहते हैं तो उनके लिए यह अच्छा मौका है, अपने पास के वन विभाग कार्यालय में जाकर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर फायदा उठा सकते हैं।










