किसानों को मिलेगा 5 हजार रु तक पुरस्कार, इस प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में हो शामिल, निःशुल्क पंजीयन

On: January 15, 2026 1:56 PM
Follow Us:
पूर्णिया जिले में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

किसानों के लिए पुरस्कार पाने का अच्छा होता है। प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा है जो 27 से 29 जनवरी 2026 तक चलेगा।

प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026

किसानों के लिए कई तरह के कृषि मेले आयोजित होते हैं जिसमें किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिलती है तथा उन्हें सम्मान और पुरस्कार भी दिया जाता है। जिसमें बिहार के पूर्णिया जिले में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें किसानों को ₹1500 से लेकर ₹5000 तक नगद पुरस्कार दिया जा रहा है तो आईए जानते हैं इसमें किसान क्या करेंगे किस चीज की प्रतियोगिता है।

किसानों के बीच कैसी प्रतियोगिता होगी

इस प्रतियोगिता में कई किसान शामिल होंगे और अपने द्वारा उत्पादित की गई सब्जी, फल, पौधे लेकर आएंगे और फिर उसकी जांच होगी। इसके बाद प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार और विशिष्ट पुरस्कार किसानों को दिया जाएगा। जिसमें सामान्य रूप से उत्पादित सब्जी, फल या शहद का उत्पादन करने वाले किसान, मशरूम, सर्दी में फूल के पौधे गमले में अगर आपने उगा रहे हैं, सकुलेंट प्लांट गमले में उगाते हैं, सदाबहार पत्ते या फूल-पौधे लगाए हुए हैं, गमले में किसी तरह का पौधा लगाया हुआ है, कटे हुए फूलों के डंठल, कलात्मक पुष्प और अन्य खेती बागवानी से जुड़े पौधे लेकर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

किसान प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहां कराएं पंजीयन

किसान इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं तो जिला उद्यान पदाधिकारी के द्वारा पंजीयन करा सकते हैं। निशुल्क पंजीयन और प्रवेश की सुविधा किसानों को दी जा रही है। बताया जा रहा है कि जो प्रथम स्थान पर आएगा उसे ₹1500, द्वितीय संस्थान पर आने पर ₹1000, तीसरे स्थान पर आने पर ₹500 और विशिष्ट स्थान पर आने पर विशिष्ट पुरस्कार पर ₹5000 दिए जाएगा। जो की सबसे अच्छा खेती में प्रयोग कर रहे हैं, उन्नत खेती करते हैं, उन्नत फसलों का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें यह इनाम मिलेगा।

किसान भाई पूर्णिया जिले के कृषि कार्यालय में संपर्क कर प्रदर्शनी मेले में शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता में अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिले के किसान शामिल होंगे। इस तरह से किसानों के पास यह अच्छा मौका है। यह प्रतियोगिता मेला सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस समय हल्की ठंड पड़ी रही है तो इस हिसाब से यह समय भी अच्छा है।

यह भी पढ़े- किसानों को सिर्फ ₹100 में मिल रहे 6 सब्जियों के बीज, 3 सालों तक नहीं खरीदना पड़ेगा बीज, सस्ते बीजों के लिए यहां करें संपर्क

और पढ़ें

बजट 2026 में किसानों को क्या मिला

बजट 2026 में किसानों को मिली 3 बड़ी सौगात, यहां पढ़े बजट में किसानों के लिए क्या रहा खास

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

ट्रैक्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम सहित कई कृषि यंत्र पर 2 लाख 25 हजार रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, किसानों के लिए है बंपर ऑफर

किसानों के लिए AI टूल

बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी

किसानों के लिए सुनहरा मौका, स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी, जानें लागत और कमाई का पूरा हिसाब

मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी

MP के किसानों को गेहूं का भाव 3 हजार रु प्रति क्विंटल तक मिलेगा, जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या दिए संकेत

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीजों पर 50% सब्सिडी दे रहे सरकार, बीज का खर्चा बचाये उत्पादन बढ़ाएं

Leave a Comment