3D Drone: किसानों को अब फसल की जानकारी लेने के लिए खेत में घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक जगह पर खड़े होकर एक एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक की जमीन की जानकारी ले सकते है।
3D ड्रोन एग्रीकल्चर ड्रोन
किसानों के लिए कई तरह के आधुनिक कृषि यंत्र आ चुके हैं। इसी कड़ी में एक स्टूडेंट ने किसानों के लिए एक ऐसा टूल बनाया है, जो कि किसानों को एक जगह पर खेत की सारी जानकारी दे देगा। अगर किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं तो उन्हें अब खेत के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह एक जगह पर खड़े हो जाएंगे तो उन्हें उनके पूरे खेत की जानकारी मिल जाएगी की, खेत में कहां पर पानी देना है, कहां पर पानी ज्यादा चला गया है, या कहां पर खरपतवार अधिक है, कहां पर फसल खराब हो रही है, या बर्बाद हो चुकी है तो यह सारी चीज किसानों को पता होती है।
जिसमें बता दे की एग्रीकल्चर टूल एक 3D ड्रोन बनाया गया है जो कि रांची के बीआईटी मेशरा के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया है। स्टूडेंट ने किसानों के लिए एक 3D ड्रोन बनाया है, जो कि किसानों को खेत के बारे में बताया।
3D ड्रोन किस तरीके से काम करता है
यह एग्रीकल्चर 3D ड्रोन किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा मददगार है। इसमें 3D मैपिंग होती है। किसान अपने फोन में एक जगह पर खड़े होकर देख सकते हैं कि उनके फसल का हाल क्या है। अगर किसान बड़े पैमाने में खेती करते हैं तो भी उन्हें खेत में घूमना नहीं पड़ेगा। वह एक जगह पर खड़े होकर खेत की जानकारी ले पाएंगे यह बताता है कि खेत में कहां पर जानवर पड़े हुए हैं। घर पर बैठकर यह सारी जानकारी किसानों को मिल जाती है।
अगर सिंचाई करना है तो वह खेत के हर एक कोने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि कहां पर पानी ज्यादा है. कहां पर नमी सूख रही है, इसमें किसानों को रिमोट मिलता है, और फोन में भी जानकारी मिलती है।
इस ड्रोन में कैमरे लगे हुए हैं जो की 3D मैपिंग का काम कर देते हैं। इसके अलावा इसमें जो सेंसर लगा है उसी से यह भी पता चल जाता है कि खेत में क्या कोई इंसान घुसा है या कोई जंगली जानवर घुसा है। जिससे किसान तुरंत जाकर उन्हें भगा पाएंगे। इसके लिए तकवारी करने बैठता नहीं पड़ेगा। यह 3D ड्रोन फसल के इंश्योरेंस में भी किसानों की मदद करेगा, आइये जानते हैं कैसे।
फसल के इंश्योरेंस में कैसे किसानों की मदद करेगा 3D ड्रोन
फसल के इंश्योरेंस में भी यह 3D ड्रोन किसानों की मदद करेगा। दरअसल जब इंश्योरेंस का क्लेम करना होता है, तो किसानों को जानकारी देनी पड़ती है कि कहां पर फसल खराब हुई है, तो उसका उत्तर निकालने के लिए इस 3D ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस 3D ड्रोन में चक्के भी लगे हुए हैं, जो की खेत में उतरकर इस ड्रोन को चलाने में मदद करेंगे। इस तरह से फसल इंश्योरेंस के क्लेम के लिए भी किसानों को इससे फायदा होगा।










