महिलाओं के खाते में आए ₹1500, लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए किसे नहीं मिला पैसा

On: February 14, 2026 3:30 PM
Follow Us:
लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई है। जिसमें महिलाओं के खाते में ₹1500 आए हैं। यह एमपी की 1.26 करोड़ लाडली बहनों को मिला है।

लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को इस समय ₹1500 हर महीने मिलते हैं। आज 14 फरवरी 2026 को महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा एक सिंगल क्लिक में करोड़ों रुपए लाइव कार्यक्रम के जरिए जारी किए जा रहे हैं। इसमें बताया गया कि 1.25 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं को इस योजना का फायदा दिया जा रहा है।

1836 करोड़ रु का अंतरण

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया गया। यह खंडवा जिले के पंधाना से जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि अब तक लाडली बहनों को 52304 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया जा चुका है।

किसे नहीं मिला लाड़ली बहना योजना का पैसा

लालाड़ली बहना योजना की राशि कई महिलाओं के खाते में नहीं आई होगी जिन्हें अब तक पैसा मिल रहा था। कारण की बात करें तो वह महिलाएं जो की 60 साल की हो चुकी है, उनका नाम कट जाएगा और उन्हें अभी योजना का फायदा नहीं दिया जाएगा। मगर जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है उन्हें इस योजना का फायदा मिल चुका है, खाते में पैसे आ चुके हैं।

इसके अलावा बात करें उन महिलाओं की जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं करवाया है, जिनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई है और बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं किया है, बैंक खाता डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो उनका पैसा भी अटक सकता है। इसलिए महिलाओं को यह काम जल्द से जल्द पूरा करवा लेना चाहिए। योजना से जुड़े रहने के लिए।

यह भी पढ़े- महिलाओं के खाते में आए 5-5 हजार रु, सीएम ने की योजना की राशि डबल करने की घोषणा, जानिए कब से होगा फायदा

और पढ़ें

गेहूं किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख

गेहूं किसानों के हाथ से छूटेगा सुनहरा मौका, 2 दिन का है समय, जानिए चना-सरसों-मसूर के पंजीयन की अंतिम तारीख

DAP

DAP महंगा, युद्ध से किसानों के जेब पर असर, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी, 2 चोर हुए गिरफ्तार, जाने किसानों से कैसे पैसे हड़प रहे आरोपी

बिना केमिकल के गुलाल की डिमांड

होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

गेहूं किसानों की यह एक गलती जेल पहुंचा देगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, होगी कानूनी कार्यवाही, जानिए बड़ी खबर

खाद की सब्सिडी का पैसा किसानों को मिलेगा

खाद के लिए किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment