MP के किसानों को मिलेगी फ्री बिजली, सभी जिलों में नवकरणीय ऊर्जा कैंप का आयोजन, 222 सोलर पंप किसानों को मिले

On: January 25, 2026 11:12 AM
Follow Us:
MP में सोलर पंप पर अनुदान के लिए योजना

MP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उन्हें फ्री में बिजली देने की पूरी व्यवस्था कर दी है। सिर्फ 10% अंशदान में ही सोलर पंप मिल रहा।

MP में सोलर पंप पर अनुदान के लिए योजना

MP में सोलर पंप पर अनुदान प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ( कुसुम बी ) के तहत किसानों को दी जा रही है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसान योजना से जुड़ सके, फ्री में बिजली प्राप्त कर सके, सिंचाई केवल का पैसा बचा सके, तथा अतिरिक्त बिजली बेंच कर अलग से कमाई कर सके। तो इसके लिए सभी जिलों में नौकरणीय ऊर्जा कैंप चलाया जा रहा है। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना की जानकारी दी जा रही है।

MP में सोलर पंप पर कितना अनुदान मिल रहा है

MP में सोलर पंप पर कुल 90% सब्सिडी किसानों को मिल रही है। सिर्फ 10% अंशदान देना होगा। बता दे कि केंद्र सरकार की तरफ से 30%, राज्य सरकार की तरफ से 60% अनुदान दिया जा रहा है। बता दे कि हाल ही में शहडोल में नवकरणीय ऊर्जा का आयोजन हुआ। जिसमें कुसुम ब के राज्य पोर्टल पर AIF का आवेदन करवाया गया और किसानों का खाता नोडल बैंक में खुला। इस कैंप के दौरान किसानों को योजना की जानकारी दी गई की योजना का फायदा कैसे उठाएं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, सब्सिडी के लाभ कैसे मिलेगा सब कुछ बताया गया।

तो किसान इस योजना से जुड़ने के लिए इस तरह के कैंप में शामिल हो सकते हैं। शहडोल जिले के ऊर्जा विकास निगम के कार्यालय में यह नवकरणीय ऊर्जा कैंप का आयोजन हुआ था, इसी तरह अपने जिले में भी किसान संपर्क कर सकते हैं।

222 सोलर पंप हुए स्वीकृत

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत सोलर पंप पर अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें शहडोल जिले के अंदर 222 सोलर पंप स्वीकृत हुए हैं। इससे सिंचाई का खर्चा घटेगा। किसानों की आमदनी अधिक होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का प्रदेश के नागरिक और किसानों से यही आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा इस योजना का फायदा उठाएं और बिजली के खर्चे से बचे।

यह भी पढ़े- गुड़ की यूनिट लगाने पर 6 लाख से 1 करोड रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, आज है अंतिम मौका, जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment