पशुओं की देखभाल के लिए ₹12000 हर महीने देगी सरकार, इन‌ दो योजनाओं से किसानों और पशुपालको को है फायदा

On: January 25, 2026 4:12 PM
Follow Us:
पशुओं की देखभाल के लिए मिलेंगे ₹12000

पशुओं के लिए सरकार मदद करेगी। जिसके लिए राज्य सरकार इन दो योजनाओं को चला रही है, जिससे किसानों को भी फायदा होगा।

पशुओं की देखभाल के लिए मिलेंगे ₹12000

पशुओं की देखभाल के लिए उनके आवास के लिए उनके चारे के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की भी कई योजनाएं हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं उत्तराखंड राज्य सरकार की जहां पशु पालन के लिए पशुओं की देखभाल के लिए सरकार हर महीने 12000 देगी। लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें बताई गई है, तो आएये उनके बारे में जानते हैं।

गौर सेवक योजना और गौशाला योजना

उत्तराखंड राज्य सरकार की तरफ से गौर सेवक योजना और गौशाला योजना चलाई जा रही है। जिससे पशुपालन के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य है कि आवारा पशुओं को संरक्षण मिले उन्हें रहने का स्थान मिले, जिसमें आवारा पशुओं का पालन करने पर हर महीने ₹12000 सरकार से मिलेंगे।

दरअसल योजना यह है कि एक व्यक्ति अगर पांच आवारा पशुओं का पालन करता है तो उसे ₹80 हर दिन के हिसाब से मिलेगा। जिससे महीने का ₹12000 होता है। इस योजना के तहत सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि जिन पशुओं का आप पालन करेंगे उनका इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। मतलब की अधिक खर्च आपके ऊपर नहीं बैठेगा बस आपको उनकी सेवा करनी है।

पशुपालकों के साथ किसानों को भी फायदा

गौर सेवक योजना के साथ-साथ गौशाला योजना की भी शुरुआत की गई है। जिसमें गौर सेवक योजना में पशुओं के पालन के लिए सरकार मदद कर रही है। वहीं गौशाला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाएं बनाई जाएगी और वहां पर भी पशुओं को पाला जाएगा। तो इस तरह से किसानों को इन दोनों योजनाओं से फायदा हो रहा है। क्योंकि आवारा पशु घर खेतों में घूमते हैं तो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे किसान बहुत ज्यादा त्रस्त हो चुके हैं।

ऐसे में उत्तराखंड राज्य सरकार किसानों की बहुत ज्यादा मदद करेगी और इससे पशुपालकों को भी फायदा होगा। अगर आवारा पशुओं का वह पालन करते हैं सरकार से आर्थिक मदद मिलती है।

यह भी पढ़े- किसानों को बांस के पौधे लगाने पर 60 हजार रु दे रही सरकार, बंजर जमीन में हरा सोना है यह फसल

और पढ़ें

किसानों के लिए सरकारी योजनाएं

सभी किसानों को इन 7 सरकारी योजनाओं का पता होना चाहिए, जिनसे खेती का खर्चा घटेगा पैदावार बढ़ेगी

जैविक खेती के लिए सरकारी मदद

प्राकृतिक खेती के लिए 31500 रु प्रति हेक्टेयर दे रही सरकार, जानिए क्या है योजना, कैसे मिलेगी जैविक खेती में सरकारी मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

किसानों की होली हुई रंगीन, खाते में आएंगे 4 हजार रु, जानिए PM किसान का पैसा किसे मिलेगा दोगुना

राजस्थान में यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता

किसानों की खाद से झोली भरी, प्रदेश में नहीं खाद की कमी, नकली खाद बेचने वालों को पर 20 लाख का जुर्माना

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक का वितरण

किसानों को मिला चेक पर चेक, मुख्यमंत्री के हाथों से हुए आर्थिक तौर पर मजबूत, कई योजनाओं के मिले लाखों रुपए

किसानों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला प्रमाणित बीज

किसानों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता का प्रमाणित बीज, सभी जिलों में होगी बीज की जांच, जानिये किसे मिलेगा लाभ

Leave a Comment